मामूली बात पर युवक ने तान दी पि-स्टल, हवाई फायर से फैलाई दहशत, बदमाश से भिड़ गई महिला !

 

छोटी सी मामूली बात पर एक बदमाश ने पिस्टल निकाली और दिनदहाड़े हवाई फायर कर दिया। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। लेकिन जिस महिला से उसका विवाद हुआ था। उस महिला ने डटकर बदमाश का सामना किया। साथ ही उसे खदेड़ा भी। इस पूरे घटनाक्रम का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है जो राजधानी भोपाल का बताया जा रहा है। ऐशबाग थाना पुलिस युवक की तलाश में जुट गयी है। CCTV में नज़र आ रहा है की बाग उमराव दूल्हा में युवक ने हवाई फायर किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक युवक और महिला खड़ी स्कूटी पर किसी से बात कर रहे थे। तभी बदमाश ने वहां से अपनी बाइक टर्न करने का प्रयास किया। लेकिन तभी बदमाश की बाइक स्कूटी से टच हो गई। इस छोटी सी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी युवक ने गाड़ी से उतरते ही कमर से पिस्टल निकाल ली। लेकिन महिला भी डरी-सहमी नहीं। बल्कि साहस का परिचय देते हुए उससे भिड़ गयी। महिला ने बिना डरे आरोपी को धक्का दिया और उसे दीवार तक खदेड़ते हुए फायरिंग करने से रोकने की कोशिश करती रही। कुछ देर तक दोनों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। इसके बाद आरोपी थोड़ी दूर गया। और वापस लौटकर हवा में फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान करोंद निवासी दिलावर खान के रूप में की है। जो पहले से ही निगरानीशुदा बदमाश बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गयी है। फ़िलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।


By - sagar tv news
09-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.