महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, लाखों की MDMA जब्त, ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ !

 

एमपी के उज्जैन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक महिला समेत कुल चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लाखों रुपए की एमडीएमए ड्रग्स और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। दरअसल, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना पंवासा पुलिस को 8 अप्रैल 2026 को एक विश्वसनीय मुखबिर से अहम सूचना मिली। सूचना के अनुसार, एक महिला और एक पुरुष नारंगी रंग की पल्सर बाइक से गरोठ ब्रिज के नीचे से गरोठ बायपास की ओर एमडीएमए ड्रग्स लेकर जा रहे थे और उसे बेचने की फिराक में थे।

 

 

 

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक गमर सिंह मंडलोई ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम के साथ क्राइम ब्रांच को अलर्ट किया। इसके बाद संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। दबिश के दौरान मौके पर एक महिला और एक पुरुष संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में एमडीएमए ड्रग्स बरामद की गई।

 

 

 

 

 

इसके बाद मामले में आगे की जांच करते हुए पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। कुल मिलाकर चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 2.5 लाख रुपए की ड्रग्स और एक मोटरसाइकिल सहित कुल 3.5 लाख रुपए का माल जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। उज्जैन पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग्स तस्करों में हड़कंप मच गया है।


By - sagar tv news
10-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.