पुराने सोने के सिक्के का लालच देकर ठग लिए लाखों रूपये,असली बताकर थमा दिए नकली सोने के सिक्के

 

अगर आपको भी कोई प्रलोभन देता है या फिर इस तरह की कोई बात करता है तो ज़रा सावधान हो जाईये। कहीं आप भी ठगी का शिकार न हो जाएं। जी हां दो लोगों को असली सोने के सिक्के का लालच देकर दो व्यक्तियों को नकली सिक्के थमा दिए गए और उनके साथ में साढ़े चार लाख रुपयों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

 

 

 

हैरानी की बात तो ये है की फरियादियों ने जमीन गिरवी रखकर पैसे दिए थे। मामला एमपी के देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र का है जहां ठगों ने सामूहिक विवाह समारोह के पर्चे से मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया और असली सोने के सिक्के बेचने का लालच दिया। ठगों ने दो आदिवासियों को समाज का बताकर लालच देकर उनके साथ लाखों की ठगी की। शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात ठगों की तलाश में जुट गयी है।

 

 

 

 

देवास जिले के आदिवासी अंचल उदयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी शातीलाल देवडा और मुकेश ने प्रसार के पर्चे पर नंबर से फोन किया। एक आरोपी ने खुद को आदिवासी और समाजसेवी बताया। जबकि दूसरे ने मिस्त्री बनकर पुराने मकान की दीवार तोड़ते समय सोने के सिक्के मिलने की कहानी गढ़ी। मिलने पर पोटली से एक-एक नमूना सिक्का दिया। बाजार में जांच पर असली सोना निकला।

 

 

 

 

ठगों ने 24 लाख के 300 से ज्यादा सिक्के 12 लाख में बेचने का लालच दिया। फरियादियों ने जमीन गिरवी रख साढ़े चार लाख इकट्ठा कर नर्मदापुरम के आवली घाट पर पैसे दिए। बदले में सिक्कों की पोटली ली। अगले दिन जांच पर नकली सिक्के निकले। शिकायत के बाद उदयनगर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया। नकली सिक्के जब्त कर मोबाइल नंबर, ऑडियो रिकॉर्डिंग और CCTV फुटेज की जांच शुरू। दो अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।------


By - sagar tv news
10-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.