बस और थाने की बोलेरो आई आमने-सामने, गंभीर घायल टीआई को करना पड़ा रैफर, आरक्षक भी भर्ती

 

पुलिस के वाहन और बस की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में टीआई और आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन थाना प्रभारी की हालत बेहद गंभीर होने के चलते उन्हें जबलपुर रैफर करना पड़ा है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दिल दहला देने वाली ये घटना एमपी के उमरिया जिले से सामने आई है। जहां बस और पुलिस के वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गयी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही लोगों कीभरी भीड़ भी जमा हो गयी थी। हादसे का अंदाज़ा सामने आई इन तस्वीरों से ही लगाया जा सकता है। जिसमें पुलिस का बोलेरो वाहन आगे तरफ से चकनाचूर हो गया।

 

 

बताया जा रहा है की उमरिया में मंसूरी पेट्रोल पंप के पास यह दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां बस और बोलेरो के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो चंदिया पुलिस की बताई जा रही है। इस दुर्घटना में चंदिया थाना प्रभारी जोधन सिंह परस्ते और कांस्टेबल सौरभ दांगी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें टीआई जोधन सिंह परस्ते की हालत काफी गंभीर है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। वहीं कांस्टेबल सौरभ दांगी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

 


By - sagar tv news
10-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.