कांग्रेस नेता पर चाक़ू से जान-लेवा हम-ला, कांग्रेसियों ने घेरा पुलिस कंट्रोल रूम | SAGAR TV NEWS |
कांग्रेस नेता के ऊपर कुछ लोगों ने चाक़ू से जानलेवा हमला बोल दिया था। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। मामले की शिकायत पुलिस थाने में भी की गयी थी। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गयी। जिससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। इसी को लेकर बड़ी संख्या में एमपी के उज्जैन में कांग्रेसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी। इसके अलावा अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्यवाई किये जाने कीमांग की गयी है।
बताया जा रहा है की उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ता पर हुये जानलेवा हमले के खिलाफ युवक कांग्रेस ने पुलिस कन्ट्रोल रूम पर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। जानकारी के मुताबिक बीते चार दिन पहले पंवासा क्षेत्र में रहने वाले पूर्व पार्षद सुन्दर लाल मालवीय के पुत्र पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। घटना की रिपोर्ट पंवासा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके विरोध में युवक कांग्रेस ने पुलिस कन्ट्रोल रूम पर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया और एडशिनल एस गुरु प्रसाद पाराशर को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा।
नाराज़ कार्यकताओं का कहना था कि अगर तीन दिनों के अन्दर आरोपियों को गिरफ्तार और अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो चक्काजाम कर बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। प्रदर्शन में विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस कमेठी के अध्यक्ष मुकेश भाटी और जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अर्पित यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये।