मंडप से भागा दूल्हा! केस खुलते ही पुलिस ने रुकवाई शादी, नाबालिग की कोशिश से खुला राज

 

एमपी के उज्जैन जिले के बड़नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के मंडप से ठीक पहले दूल्हा फरार हो गया। वजह—उस पर दर्ज होने जा रहा है। पुलिस के समय पर हस्तक्षेप से एक बड़ी घटना टल गई। घटना शिक्षक कॉलोनी, बड़नगर की है, जहां अभिषेक सेन नाम का युवक रतलाम जिले की एक युवती से शादी करने जा रहा था। शादी के सभी कार्यक्रम पूरे हो चुके थे और बुधवार रात करीब 8 बजे दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच चुका था। जैसे ही तोरण की रस्म होने वाली थी, तभी पुलिस का फोन आया और पूरा माहौल बदल गया।

पुलिस ने दुल्हन पक्ष को बताया कि जिस युवक से शादी हो रही है, उसके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज होने वाला है। यह जानकारी मिलते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तुरंत शादी रोक दी। इसी बीच आरोपी दूल्हा मौके से फरार हो गया। दरअसल, इस पूरे मामले का खुलासा एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के जरिए हुआ। उसने 6 अप्रैल को जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की थी। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसने अपने साथ हुए पूरी कहानी परिवार और पुलिस को बताई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी अभिषेक सेन उसके घर आता-जाता था और 5 जनवरी को उसने धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। बाद में जब उसे आरोपी की शादी की जानकारी मिली, तो उसने आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फोन के जरिए शादी रुकवाई और आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला एक बार फिर समाज में छिपे अपराधों की गंभीरता को उजागर करता है।


By - sagar tv news
10-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.