नर्मदा में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 10 लोग नदी में गिरे, बाल-बाल बची जान !, लाइफ जैकेट ने ब चाई जान

 

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नर्मदा नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक पलट गई। इस हादसे में 10 लोग नदी में गिर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात ये रही कि समय रहते रेस्क्यू होने से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, ये सभी श्रद्धालु झारखंड के रांची से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे। नागर घाट से ओंकार पर्वत की परिक्रमा के दौरान उनकी नाव अचानक असंतुलित हो गई और देखते ही देखते नदी में पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव का पटिया टूटने के कारण पानी भरने लगा और नाव डूबने लगी।

 

 

 

 

हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। लेकिन मौके पर मौजूद नाविकों और गोताखोरों ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले ओंकारेश्वर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए सनावद रेफर किया गया। मनोज कुमार राय, डीआईजी, खंडवा ने बताया कि नाव का पटिया टूटने से हादसा हुआ, लेकिन सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

 

 

 

 

इस घटना में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि सभी श्रद्धालु लाइफ जैकेट पहने हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई। अगर यह सुरक्षा उपाय नहीं होता, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। मांधाता पुलिस ने नाव नंबर 225 की जांच शुरू कर दी है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। ओंकारेश्वर में इससे पहले भी नाव हादसे सामने आ चुके हैं, ऐसे में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


By - sagar tv news
11-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.