मैहर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रेलर की टक्कर, 17 लोग पहुंचे अस्पताल और फिर

 

 

एमपी के मैहर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। NH-30 पर अमरपाटन क्षेत्र के रिगरा ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ग्रामीण एक कार्यक्रम में शामिल होकर बेलदरा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया, जिसके चलते वाहन को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया गया। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने अचानक ट्रॉली को टक्कर मार दी।

 

 

 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में सवार लोग दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही डायल 112, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस सेवाएं मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत 108 और 1033 एंबुलेंस की मदद से मैहर और अमरपाटन के सिविल अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

 

 

 

 

घायलों में संखिबाई साकेत, अजय बुंकर, प्रदीप साकेत और संतोष साकेत सहित कई लोग शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और ट्रेलर को क्रेन की मदद से जब्त कर लिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी पंचराज सिंह के अनुसार, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल सवाल यही है कि आखिर कब तक तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क पर लोगों की जान लेती रहेगी?


By - sagar tv news
12-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.