ये गांव हुआ अब गाली मुक्त,गाली-गलौच पर पूर्ण प्रतिबंध, अपशब्द कहने पर 5 सौ रूपये जुर्माना

 

मध्य प्रदेश का एक गांव ऐसा भी है जो अब गाली मुक्त बन गया है। यहां पर गाली देना और अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर जुर्माना लगाया जायेगा। या फिर सजा से दण्डित किया जाएगा। यह फैसला ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करके लिया है। सथ ही इस नियम की जानकारी देने वाले पोस्टर पूरे गांव भर में लगाए गए हैं। अब इस गांव की जबरदस्त चर्चा हो रही है। हम बात कर रहे हैं। एमपी के बुरहानपुर जिले के बोरसल गांव की। जो प्रदेश का पहला गाली मुक्त गांव बन गया है। समाजसेवी अश्विन पाटिल की पहल और ग्राम पंचायत के सख्त निर्णय से गाली-गलौज पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मतलब अब गाली देने वाले व्यक्ति पर 500 रुपए का आर्थिक दंड लगेगा। साथ ही उसे गांव में सार्वजनिक सफाई का दंड भी दिया जाएगा। पंचायत के मुताबिक गाली-गलौज से समाज का वातावरण दूषित होता है। इसलिए यह कदम उठाया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले बच्चे और बड़े लोग, मां-बहनों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते थे। हमने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति पर 500 रुपए का जुर्माना या एक घंटे गांव की सफाई करने की सजा भी तय की है। इस पहल का नतीजा सकारात्मक रहा है और अब लोग अपशब्दों का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। अब आसपास के गांव के लोग भी इस पहल का स्वागत कर रहे हैं।

बताया जा रहा है की ग्राम पंचायत ने विशेष बैठक बुलाकर इस नियम को मंजूरी दी। गांव में वॉलेंटियर नियुक्त किए गए हैं जो निगरानी रखेंगे। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। सरपंच ने कहा, यह पहल गांव को सकारात्मक बनाएगी। ग्रामीणों ने पहल की सराहना की। अन्य गांव इसे अपनाने की चर्चा में हैं।
युवक अश्विन पाटिल ने कहा की हमने अपने गांव में गाली मुक्त गांव नाम से एक पहल शुरू की है और मध्य प्रदेश में ऐसा करने वाला पहला गांव बन गए हैं।


By - sagar tv news
12-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.