अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव,पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, हवाई फायरिंग भी की !

 

नगर निगम की टीम अतिक्रमण की कार्यवाई करने मौके पहुंची थी। लेकिन इस दौरान जमकर बवाल हो गया। जहां अज्ञात लोगों ने प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। जिससे स्थिति बिगड़ गयी। वहीं इस घटना में एसडीएम और थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए। हालात ऐसे बन गए की पुलिस को स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। घटना एमपी के सतना जिले की है। बताया गया की इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थिति बिगड़ते देख तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसु गैस के गोले छोड़े साथ ही दो हवाई फायर भी किए। जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई।

 

 

 

 


जानकारी के मुताबिक सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के डालीबाबा इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अचानक बवाल की स्थिति बन गई। नगर निगम की टीम जैसे ही अवैध कब्जा हटाने पहुंची। तभी अज्ञात लोगों ने प्रशासनिक अमले पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें एसडीएम राहुल सिलाड़िया और थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी बच गए। बताया गया की डालीबाबा क्षेत्र में एक निजी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था। शिकायत के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और जैसे ही एक भवन को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। तभी आसपास के मकानों की आड़ लेकर कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला।

 

 

 

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पथराव में शामिल दो व्यक्तियों और एक महिला को हिरासत में लिया। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दोबारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की और अवैध कब्जों को हटाया गया।

प्रशासन के मुताबिक सरकारी और निजी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।------


By - sagar tv news
13-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.