गोली के निशान पर सवाल ! युवक के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस, गोली कांड से सनसनी ! गैंग वार या साजिश ?

 

एमपी के उज्जैन से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां देर रात हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा बंद इलाके का है, जहां अतीक माहुरकार नामक युवक को गोली लगने से घायल हो गया। घायल अतीक माहुरकार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि अतीक का संबंध रौनक गुर्जर गैंग से है। घटना के बाद दिए गए अपने शुरुआती बयान में अतीक ने जीतू बुंदेला गैंग के सदस्य पर गोली चलाने का आरोप लगाया है, जिससे गैंगवार की आशंका और गहरा गई है।

 

 

 

 

लेकिन इस पूरे मामले में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। पुलिस की शुरुआती जांच में गोली के निशान संदिग्ध पाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, गोली का एंट्री और एग्जिट प्वाइंट सामान्य फायरिंग के पैटर्न से मेल नहीं खाता। एंट्री पॉइंट शरीर के ऊपरी हिस्से में जबकि एग्जिट पॉइंट नीचे की ओर विपरीत दिशा में पाया गया है, जिससे यह मामला महज गैंगवार नहीं बल्कि एक्सीडेंटल फायरिंग या किसी को फंसाने की साजिश भी हो सकता है।

 

 

 

 

घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास के इलाकों में जांच तेज कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कानोड़िया का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस घटना ने उज्जैन में एक बार फिर गैंग गतिविधियों और अपराध को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब सबकी नजर पुलिस की जांच पर टिकी है कि यह मामला गैंगवार का है या फिर इसके पीछे कोई और बड़ा खेल छिपा है।


By - sagar tv news
13-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.