सागर- जेल अधीक्षक के बंगले के पास पेड़ों में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू
सागर के जेल अधीक्षक बंगले के पास उस वक़्त हड़कंप मच गया। जब बांस के पेड़ों में अचानक से आग लग गयी। यह देख पास ही मंदिर में पूजा पाठ कर रहे पुजारी दौड़ते हुए आये और आग बुझाने में जुट गयी। जबकि हैरानी की बात ये है की बंगले का स्टाफ यह सब खड़े होकर देखता रहा। इसके अलावा पास ही मौजूद अन्य कई लोग भी आगे आये और रेत के अलावा पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया। तस्वीरों में नज़र आ रहा है की किस कदर बांस के पेड़ों में आग लगी हुई है। जो धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। हालाँकि गनीमत की बात ये है की इस दौरान किसी तरह कोई जनहानि नहीं हो पाई। आग के असल कारणों का पता नहं चल पाया है। लेकिन ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है की किसी अज्ञात के द्वारा जलती हुई बीड़ी या माचिस फेंकी होगी जिस वजह से आग भड़क गयी।
जानकारी के मुताबिक आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोग यहां घूमते रहते हैं। इसलिए भी ये अनुमान लगाया जा रहा है की बीड़ी या माचिस सूखे पत्तों में फेंकी गयी होगी। जिससे आग लग गयी। इस दौरान पास में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी भी पूजा छोड़ कर आग बुझाने आ गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था। समय रहते आग को बुझा लिया गया। जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हो पाई। अगर आग और बढ़ जाती तो ये जेल अधीक्षक के बंगले तक फैल सकती थी। हालांकि घटना के दौरान जेल अधीक्षक एम.एस परिहार बंगले पर मौजूद नहीं थे। वह भोपाल किसी काम से गए हुए थे।------