आस्था के साथ चोर ने की चोरी,मंदिर आया प्रणाम किया और चुरा ले गया मुकुट,दो बार अलग-अलग चोरी !

 

एक शख्स रात के समय मंदिर पहुंचा बाकायदा जूते उतारे भगवान का चरण स्पर्श किया और मुकुट चुराकर चम्पत हो गया। आस्था के नाम पर चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। उसने चोरी करने से पहले पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की फिर चोरी की। मामला एमपी के सीधी जिले से सामने आया है। जहां गर्ल्स कॉलेज के सामने स्थित भगवान हनुमान और शनि देव के मंदिर में हुई चोरी की वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बीते 9 अप्रैल की रात करीब 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर में आया। वह पहले मंदिर के बाहर अपने जूते उतारता है। फिर गेट को छूकर प्रणाम करता है। इसके बाद वह अंदर प्रवेश करता है और भगवान हनुमान की मूर्ति के पास पहुंचकर श्रद्धा से सिर भी झुकाता है। अभी तक ये समझ में नहीं आएगा की वह चोरी के इरादे से यहां पहुंचा था। इसके ठीक बाद वह हनुमान जी के मुकुट को निकालने की कोशिश करता है। लेकिन सफल नहीं होता तो भगवान् की प्रतिमा छूकर मानो आशीर्वाद लेता है और उन्हें चूमता है। इसके बाद चोर पीछे स्थित भगवान शनि देव के मंदिर की ओर जाता है। वहां भी इसी तरह से प्रणाम करता है और मौके का फायदा उठाकर शनि देव का चांदी का मुकुट चोरी कर अपने पास रख लेता है। घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।
इस सब में दिलचस्प बात ये है की बीते 12 अप्रैल की रात लगभग उसी समय वह चोर फिर से मंदिर पहुंचता है। इस बार वह सीधे हनुमान जी के पास जाता है, उन्हें प्रणाम करता है और उनका चांदी का मुकुट साथ ही हाथों के कड़े चुरा लेता है। इस दौरान वह फिर से भगवान के चरण स्पर्श करता है। और आराम से रफू चक्कर हो जाता है।
पुजारी के मंदिर पहुँचने पर चोरी का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गयी है। वहीं पुलिस मामले कीजाँच में जुट गयी है।--


By - sagar tv news
13-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.