सेल्स टैक्स कार्यालय में भड़की आग, सारा रिकॉर्ड जलकर हुआ ख़ाक,अवकाश होने से टली बड़ी घ-टना !

 

सेल्स टैक्स कार्यालय में अचानक से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गयी। जो कुछ ही देर में भीषण रूप में तब्दील हो गयी। जिसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत की बात ये है की आगजनी की घटना रविवार को हुई अवकाश होने से दफ्तर बंद था। नहीं तो किसी बड़ी घटना या अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। मामला एमपी के खंडवा के जेल रोड स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय का है। आग लगने के बाद काले धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर-दूर तक दिखाई देने लगे। इस आग में सबसे ज्यादा नुकसान रिकॉर्ड रूम को हुआ है। जहां महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। जबकि कंप्यूटर रूम सुरक्षित बचा रहा।
बताया जा रहा है की आसपास के रहवासियों ने बिल्डिंग से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। जिसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। भीड़ इकट्ठा होने के चलते पूरे इलाके में बैरिकेडिंग करवाई। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसे नियंत्रित करने में काफी समय लगा। इस दौरान रिकॉर्ड रूम जलकर ख़ाक हो गया।

शुरूआती जांच में जहां सूखी झाड़ियों से आग फैलना बताया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ शॉर्ट सर्किट का संभावित कारण भी बताया जा रहा है।

फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बताया गया की यह दफ्तर जिले और संभाग स्तर के जीएसटी और सेल्स टैक्स कार्यों का मुख्य केंद्र था। रिकॉर्ड नष्ट होने से प्रशासनिक कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।-


By - sagar tv news
13-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.