महिला से किया गंदा काम,आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, अदालत ने भेजा जेल

 

जिला अस्पताल में महिला के साथ गलत हरकत करने वाले गंदे काम को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद बीच सड़क से उसका जुलूस निकालते हुए लेकर गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। तस्वीरें टीकमगढ़ जिले से सामने आई हैं। बताया जा रहा है की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का यह मामला है।

पुलिस ने जिला अस्पताल में महिला से छेड़खानी और गंदे काम के आरोपी को गिरफ्तार कर शहर में पैदल जुलूस निकाला। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले आदतन अपराधी जमालुद्दीन खान ने जिला अस्पताल में एक महिला के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें मौके पर मौजूद युवती के परिजनों ने इसकी पिटाई की थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। आरोपी उस समय मौके से भाग निकला था। जिसके बाद थाना कोतवाली में युवती की शिकायत पर जमालुद्दीन पर मामला दर्ज कर लिया गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। जहां आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर सोमवार को उसका कोतवाली टीकमगढ़ से जुलूस निकालकर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।
मामले में कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
13-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.