महिला से किया गंदा काम,आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, अदालत ने भेजा जेल
जिला अस्पताल में महिला के साथ गलत हरकत करने वाले गंदे काम को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद बीच सड़क से उसका जुलूस निकालते हुए लेकर गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। तस्वीरें टीकमगढ़ जिले से सामने आई हैं। बताया जा रहा है की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का यह मामला है।
पुलिस ने जिला अस्पताल में महिला से छेड़खानी और गंदे काम के आरोपी को गिरफ्तार कर शहर में पैदल जुलूस निकाला। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले आदतन अपराधी जमालुद्दीन खान ने जिला अस्पताल में एक महिला के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें मौके पर मौजूद युवती के परिजनों ने इसकी पिटाई की थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। आरोपी उस समय मौके से भाग निकला था। जिसके बाद थाना कोतवाली में युवती की शिकायत पर जमालुद्दीन पर मामला दर्ज कर लिया गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। जहां आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर सोमवार को उसका कोतवाली टीकमगढ़ से जुलूस निकालकर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने जानकारी दी।