नदी में मरी मछलियां! ताप्ती नदी में मौत का मंजर, हजारों मछलियां मरीं, प्रशासन जांच में जुटा !

 

एमपी के बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नदी के पानी में सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों छोटी-बड़ी मछलियां मृत अवस्था में तैरती नजर आईं। यह नजारा देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई। प्रतिदिन यहां मछलियों को दाना डालने आने वाले लोगों ने सबसे पहले इस घटना को देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक तौर पर मछलियों की इस सामूहिक मौत के पीछे अत्यधिक गर्मी और नदी में बढ़ती गंदगी को मुख्य कारण माना जा रहा है।

 

 

दरअसल, बुरहानपुर में पिछले 5 दिनों में तापमान में अचानक 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 10 अप्रैल को जहां तापमान 34 डिग्री था, वहीं अब यह लगातार 41 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, पानी का तापमान बढ़ने से ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे मछलियों का जीवित रहना मुश्किल हो जाता है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि ताप्ती नदी में लगातार बढ़ रही गंदगी भी इस घटना की बड़ी वजह हो सकती है। पर्यावरण प्रेमी राजकुमार चंदवानी, जो वर्षों से यहां मछलियों को दाना डालते आ रहे हैं, उन्होंने बताया कि नदी की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने तुरंत टीम को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल इस घटना ने न सिर्फ प्रशासन बल्कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं भविष्य में और भी भयावह रूप ले सकती हैं।

 

 


By - sagar tv news
15-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.