MP में तन्वी कुमावत बनीं स्टेट टॉपर: 12वीं साइंस में 492 अंक से रचा इतिहास!

 

मध्यप्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित होते ही इंदौर से एक बड़ी सफलता की कहानी सामने आई है। यहां की होनहार छात्रा तन्वी कुमावत ने 12वीं विज्ञान संकाय में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। एमपी के इंदौर के तीरथबाई कलाचंद स्कूल की छात्रा तन्वी ने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने सभी विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त किया, जो उनकी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है। तन्वी शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और इससे पहले 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी उन्होंने जिले में टॉप किया था।

तन्वी का सपना डॉक्टर बनना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 11वीं और 12वीं में विज्ञान विषय का चयन किया और लगातार मेहनत करती रहीं। रिजल्ट आने के बाद तन्वी अपने माता-पिता के साथ स्कूल पहुंचीं, जहां प्रिंसिपल और शिक्षकों ने उनका फूलमालाओं और मिठाइयों से जोरदार स्वागत किया।
स्कूल की प्रिंसिपल अश्विनी शाजापुलकर ने बताया कि तन्वी हमेशा से एक फोकस्ड और अनुशासित छात्रा रही हैं। उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर कभी समझौता नहीं किया और उसी का परिणाम आज पूरे प्रदेश के सामने है।

वहीं तन्वी के माता-पिता ने भी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि तन्वी ने हमेशा अपने फैसले खुद लिए और पढ़ाई को सबसे ऊपर रखा।
खुद तन्वी का कहना है कि वह आगे चलकर न्यूरोलॉजिस्ट या कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को दिया है। तन्वी कुमावत की यह सफलता एक बार फिर यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत सच्ची हो और आत्मविश्वास मजबूत हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।


By - sagar tv news
15-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.