मीटर बॉक्स में छिपा था शराब का जखीरा, आबकारी विभाग की बड़ी रेड! और फिर

 

एमपी के जबलपुर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर के व्यस्त इलाके रसल चौक स्थित स्वास्तिक कॉम्प्लेक्स में एक मीटर बॉक्स के अंदर छिपाकर रखा गया शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में की गई। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने ओमती थाना क्षेत्र में स्थित स्वास्तिक कॉम्प्लेक्स के पार्किंग परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान टीम को एक मीटर बॉक्स संदिग्ध लगा, जिसका ताला तोड़कर जब जांच की गई तो अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए। बॉक्स के भीतर बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। आबकारी उप निरीक्षक आरएस मरावी के मुताबिक, कार्रवाई में 22 बोतल विदेशी शराब—जिनमें ऑल सीजन, आफ्टर डार्क, ऑफिसर चॉइस, रॉयल स्टैग और मैजिक मोमेंट जैसे ब्रांड शामिल हैं—बरामद की गईं। इसके अलावा 283 पाव देसी प्लेन शराब भी जब्त की गई। कुल मिलाकर 67.44 बल्क लीटर शराब बरामद हुई है।

इस कार्रवाई में एक बजाज चेतक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया, जिसका इस्तेमाल शराब के परिवहन में किया जा रहा था। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 1 लाख 45 हजार रुपए आंकी गई है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान आरोपी चिंटू सोनकर मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)(क) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविशंकर मरावी, रूपाली जैन सहित अन्य कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे हैं।


By - sagar tv news
15-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.