मामूली बात पर कहासुनी पहुंची थाने में घुसकर तोड़ फोड़! और फिर कलेक्टर उतरे सड़कों पर

 

मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। अंबेडकर जयंती के दिन शुरू हुआ यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि हालात बेकाबू हो गए और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, विवाद एक बोलेरो गाड़ी को साइड देने की बात से शुरू हुआ। गाड़ी में सवार मनीष तिवारी और मनी शुक्ला का कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि भीम आर्मी से जुड़े कुछ लोगों ने दोनों युवकों पर हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए दोनों युवक पास के एक घर में घुस गए, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और घर के अंदर घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की। इस हमले में कुल 6 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई, जब 50 से 60 लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई। आरोप है कि भीड़ ने थाने में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। थाना प्रभारी के साथ मारपीट की गई, सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए और थाने के अंदर रखे सामान को तहस-नहस कर दिया गया। बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।

इस हिंसा के बाद पूरे अमिलिया क्षेत्र में तनाव फैल गया। कई जगह अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें बंद कर दीं।
हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अमिलिया, कमर्जी, बहरी और सिहावल के साथ-साथ रीवा और मऊगंज से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पूरा इलाका फिलहाल छावनी में तब्दील है। कलेक्टर विकास मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है।


By - sagar tv news
15-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.