MP | अमरकंटक में जंगल की आग ने मचाई तबाही, थाना परिसर तक पहुंची लपटें, कई वाहन जलकर खाक !

 

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल अमरकंटक में जंगल की आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया, जिससे बड़ा नुकसान हो गया। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई यह आग देखते ही देखते फैलती हुई अमरकंटक थाना परिसर तक पहुंच गई और वहां खड़े कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 में स्थित जंगल से हुई। हायर सेकेंडरी स्कूल और विद्युत वितरण केंद्र के पीछे झाड़ियों में आग भड़कने की सूचना समय रहते वन विभाग को दे दी गई थी, लेकिन समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

 

 

 

 

देखते ही देखते आग थाना परिसर में पहुंच गई, जहां न्यायालय के आदेश पर सुरक्षा के लिए खड़े 709 और 407 ट्रक, कारें, मोटरसाइकिल और ऑटो जलकर खाक हो गए। अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया। नगर परिषद की ओर से फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई, लेकिन एक वाहन पहले से ही दूसरी जगह आग बुझाने गया था और तकनीकी खराबी के कारण समय पर नहीं पहुंच सका।

 

 

 

 

स्थिति और भी भयावह हो सकती थी, क्योंकि घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप और पास में ट्रांसफार्मर मौजूद था। अगर आग वहां तक पहुंच जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया है, लेकिन इस घटना ने वन विभाग और अग्निशमन व्यवस्था की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
16-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.