चलती पिकअप बनी आग का गोला ! फ्यूल टैंक में धमाका, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान

 

एमपी के रतलाम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती पिकअप अचानक आग के गोले में बदल गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ ने एक बड़ी दुर्घटना टाल दी। यह घटना जावरा के पास रेवास फंटे की बताई जा रही है, जहां इंदौर से अजमेर जा रहा एक मैजिक पिकअप वाहन अचानक आग की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी के फ्यूल टैंक में अचानक आग भड़क गई, जिसने कुछ ही पलों में पूरे वाहन को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

 

 

 

पिकअप में अंडों की ट्रे लोड थी और वह अजमेर की ओर जा रही थी। जैसे ही ड्राइवर को आग लगने का अहसास हुआ, उसने तुरंत गाड़ी को सड़क से नीचे उतार दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नगर परिषद और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही जावरा और बडावदा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

 

 

 

हालांकि तब तक पिकअप पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का नुकसान जरूर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना जावरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में फ्यूल टैंक में तकनीकी खराबी या लीक को आग लगने की वजह माना जा रहा है। वाहन अजमेर निवासी केशव सिंह का बताया जा रहा है, जो इंदौर से अंडों की खेप लेकर वापस लौट रहा था। इस घटना ने एक बार फिर चलती गाड़ियों की सुरक्षा और नियमित जांच की जरूरत को उजागर कर दिया है। जरा सी लापरवाही कब बड़े हादसे में बदल जाए, कहा नहीं जा सकता।


By - sagar tv news
16-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.