अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन में हंगामा, मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए भिड़े श्रद्धालु और फिर

 

एमपी के ग्वालियर के मुरार जिला अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को एक साथ 500 से ज्यादा श्रद्धालु अस्पताल पहुंच गए थे। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गईं और लंबी लाइनों में खड़े लोगों के बीच तनाव बढ़ने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओपीडी के बाहर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते लात-घूंसे तक पहुंच गई। कुछ लोगों ने लाइन में आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे विवाद और भड़क गया। हालात इतने बिगड़ गए कि अस्पताल परिसर में हंगामे का माहौल बन गया। दरअसल, अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया काफी लंबी है। पहले पर्चा बनवाना, फिर डॉक्टर से चेकअप, उसके बाद ईसीजी और एक्स-रे जैसी जांचें—इन सबमें 3 से 4 घंटे तक का समय लग रहा है। कई श्रद्धालुओं को अगले दिन फिर से लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे नाराजगी और बढ़ रही है।

अस्पताल में डॉक्टरों की कमी भी इस अव्यवस्था की बड़ी वजह बन रही है। सीमित स्टाफ के कारण भारी भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है। हालांकि स्थिति को देखते हुए अब सिविल सर्जन की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि प्रक्रिया को तेज किया जा सके। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि आगे कोई विवाद न हो। यह घटना एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और भीड़ प्रबंधन की कमियों को उजागर करती है। खासकर ऐसे समय में, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा की तैयारी में जुटे हैं, बेहतर व्यवस्था की उम्मीद और भी ज्यादा बढ़ जाती है।


By - sagar tv news
16-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.