सागर-पथरिया रोड पर अज्ञात वाहन ने 8 साल के मासूम की मौ त और फिर | SAGAR TV NEWS |

 

सागर-पथरिया रोड से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 8 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र रैकवार के रूप में हुई है, जो तड़ाबोर गांव का निवासी था। जानकारी के मुताबिक, परिवार में शादी का माहौल था और 27 अप्रैल को उसकी चचेरी बहन की लगन थी। इसी सिलसिले में पुष्पेंद्र अपने परिवार के साथ तीन पहिया ऑटो में सागर संभाग के दमोह जिले से सामान लेकर वापस पथरिया लौट रहा था।

 

 

बताया जा रहा है कि रास्ते में उमराहो के पास ऑटो रोका गया, जहां मासूम पुष्पेंद्र सड़क किनारे बाथरूम करने के लिए उतरा। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पथरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है। मासूम की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर कब सड़कों पर लापरवाही थमेगी? फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन इस हादसे ने एक परिवार से उसकी सबसे बड़ी खुशी छीन ली।

 

 


By - sagar tv news
16-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.