विधायक पुत्र की थार बनी आफत ! 5 लोगों को मारी टक्कर, बयान से बढ़ा विवाद और फिर

 

एमपी के शिवपुरी जिले के करैरा से एक बड़ा और विवादित सड़क हादसा सामने आया है, जहां बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर लापरवाही से गाड़ी चलाकर 5 लोगों को टक्कर मारने के आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। फरियादी संजय परिहार के अनुसार, वह अपने साथियों आशीष और अंशुल के साथ बाइक से मजदूरी के लिए जा रहे थे। उनके आगे दो महिलाएं—सीता वर्मा और पूजा सोनी—पैदल चल रही थीं। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई काले रंग की थार कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर दोनों महिलाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया।

 

 

 

 

हादसे में सभी पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सिर, हाथ-पैर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद पहुंचाई। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों का आरोप है कि थार कार दिनेश लोधी चला रहे थे। गाड़ी पर विधायक का नाम और ‘एमएलए’ लिखा हुआ था, जिससे पहचान स्पष्ट हो गई। घटना के बाद एक कथित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिनेश लोधी यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने हॉर्न और सायरन बजाया था, लेकिन लोग रास्ते से नहीं हटे। इस बयान के सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि दिनेश लोधी उस समय जिम जाने के लिए निकले थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर वीआईपी कल्चर और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और क्या आरोपी पर सख्त कार्रवाई होती है।


By - sagar tv news
17-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.