शराब दुकान खोली तो खैर नहीं, महिलाओं के विरोध के बाद बंद करनी पड़ी शराब दुकान !

 

शराब दुकानदारों को महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। आलम ये है की कई जगहों पर महिलाऐं खुलकर शराब दुकानों के विरोध में आ गयी हैं। जिससे हालात भी बिगड़ते नज़र आ रहे हैं। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। जहां शराब दुकान खुलने के विरोध में महिलाओं का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले करीब 15 दिनों से क्षेत्र की महिलाएं इस दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। लोगों ने साफ़-साफ़ शब्दों में चेतावनी दे दी है की अगर दूकान को खोला जाता है तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। नज़ारा एमपी के बुरहानपुर का है।
दरअसल शाहपुर नगर के वार्ड क्रमांक 14 में रहवासी इलाके में शराब दुकान खुलने का लगातार विरोध किया जा रहा है। सूचना मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि और भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे और वार्डवासियों का समर्थन किया। उन्होंने ठेकेदार को दुकान हटाने की चेतावनी दी। जिसके बाद दुकान को बंद कराया गया।

दरअसल महिलाओं का कहना है कि जिस स्थान पर शराब दुकान खोली गई है। उसके पास ही स्कूल और मंदिर स्थित हैं। ऐसे में यहां शराब की बिक्री से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। साथ ही ये भी आरोप है की दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में रोजाना शराबियों द्वारा विवाद और हंगामा किया जाता है जिससे रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने नगर परिषद और शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए शराब दुकान को रहवासी क्षेत्र से हटाने की मांग की थी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर महिलाओं ने दुकान के बाहर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर शराब दुकान को यहां से नहीं हटाया गया। तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

इसको लेकर नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी का कहना है की इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की गई है। यह शराब दुकान अब यहां नहीं खुलने दी जाएगी। वहीं मौके पर पहुंचा पुलिस बल स्थिति को देखते हुए शाहपुर थाने का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया।


By - sagar tv news
17-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.