MP | शिक्षक भर्ती पर ब वाल ! पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, कई पहुंचे अस्पताल

 

एमपी के भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर शुक्रवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर पॉलिटेक्निक चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया, जो धीरे-धीरे उग्र हो गया और पुलिस के साथ झड़प में बदल गया। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन जैसे ही अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर सीएम हाउस की ओर कूच करने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और झड़प में बदल गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

 

 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जबरन गाड़ियों में बैठाकर शहर से बाहर छोड़ दिया। झड़प के दौरान कई अभ्यर्थी घायल हो गए, जबकि एक अभ्यर्थी की उंगली फ्रैक्चर होने की भी खबर है। महिला अभ्यर्थियों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और इसे “बर्बरता” करार दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। नवंबर 2025 से अब तक वे कई बार भोपाल आकर धरना, भूख हड़ताल और अलग-अलग तरीकों से विरोध जता चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

 

 

 

 

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आसिफ खान ने बताया कि समस्या की जड़ सीमित पदों की संख्या है। उन्होंने कहा कि वर्ग-2 शिक्षकों के लिए बहुत कम पद निकाले गए हैं, जबकि हजारों योग्य उम्मीदवार चयनित होने के बावजूद नौकरी से वंचित हैं। उनकी मांग है कि हर विषय में कम से कम तीन-तीन हजार पदों पर भर्ती हो और प्राथमिक शिक्षकों के लिए 25 हजार पदों को भरा जाए। अभ्यर्थियों ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश के कई स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, बावजूद इसके भर्ती प्रक्रिया में पर्याप्त पद नहीं निकाले जा रहे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.