समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में बड़ा घोटाला,कागजों में 577 क्विंटल खरीदी, गोदाम में 3007 क्विंटल ज्यादा स्टॉक

 

गेहूं घोटाले का एक सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। कार्यवाई के बाद हड़कंप की स्थिति बन गयी। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जहां कागजों में केवल 577.50 क्विंटल गेहूं की खरीदी दर्ज थी। जबकि वास्तविक रूप से गोदाम में 3007.50 क्विंटल गेहूं ज्यादा पाया गया। निरीक्षण के दौरान 8007 कट्टियों में करीब 4003.50 क्विंटल गेहूं मिला। साथ ही अलग से 1 हजार से 11 सौ क्विंटल गेहूं का अतिरिक्त भंडारण भी पाया गया। मामला एमपी के हरदा जिले से सामने आया है। जहाँ खिरकिया में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में बड़ा घोटाला किया गया।


बताया जा रहा है की यह गड़बड़ी एसडीएम, डीएमओ और वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की संयुक्त जांच में उजागर हुई। इसके बावजूद प्रशासन की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। क्योंकि वेयर हाउस को सील करने के बजाय केवल ताला लगाकर खरीदी बंद कर दी गई। वहीं खरीदी करने वाली सहकारी समिति को जांच से पहले ही क्लीन चिट देने की बात सामने आ रही है।

 

जानकारी के मुताबिक जिस समिति को खरीदी का जिम्मा दिया गया। वह पिछले करीब 10 सालों से निष्क्रिय थी। इतना ही नहीं, केंद्र प्रभारी के रूप में एक पूर्व कर्मचारी को नियुक्त कर दिया गया। जिससे अधिकारियों की भूमिका पर भी संदेह गहराता है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बारदाने की असामान्य मांग ने अधिकारियों का ध्यान खींचा। खैर अब देखने वाली बात ये है की इतने बड़े घोटाले में जिम्मेदारों पर क्या ठोस कार्रवाई होती है। या मामला रफा दफा कर दिया जाता है।
मामले में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.