मामी से थे भांजे के संबंध, मामा करता था रोक-टोक पत्नी की पि-टाई, भांजे ने मामा को निपटा दिया
सगी मामी से भांजे के सम्बन्ध थे, सालों दोनों एक दूसरे से मिलते जुलते रहे। लेकिन मामा को इस बात की भनक लग गयी तो वह अपनी पत्नी को रोका टोकी करता। साथ ही मारपीट भी करता था। बस यही बात भांजे को नागवार गुजरी और उसने अपने मामा को रास्ते से हटाते हुए उसकी जान ले ली। जिसमें उसके दोस्त ने इस मर्डर में उसका साथ दिया। रिश्तों को कलंकित करने और शर्मसार कर देने वाला ये मामला एमपी की हरदा जिले से सामने आया है। जहां कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस मर्डर कांड का खुलासा किया। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल रन्हाईकला निवासी विश्राम गाठे का मर्डर हुआ था। बीते 15 अप्रैल को मृतक के पुत्र कन्हैया गाठे ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उसे कुछ लोगों से सूचना मिली थी की उसके पिता विश्राम गाठे का मुकेश दोगने के खेत के गेट के सामने एक्सीडेंट हो गया है वह घायल हालत में पड़े हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जहां उनके सिर, दाहिनी आंख और मुंह पर गंभीर चोटें थीं और खून बह रहा था। उन्हें तत्काल डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल हरदा ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआत में यह एक्सीडेंट लग रहा था। लेकिन पीएम में सामने आया की ये हादसा नहीं मर्डर है। पुलिस ने सभी जगह के सीसीटीवी खंगाले, मुखबिर सक्रीय किये गए। जांच में सामने आया की मृतक के भांजे अजय बिल्लौरे को एक साथी के साथ बाइक से आते-जाते देखा गया था। साथ ही यह भी सामने आया कि मृतक की पत्नी का अजय बिल्लौरे से पूर्व में संबंध था। उसका घर में आना-जाना भी रहता था। थाना टिमरनी के सोडलपुर गांव निवासी अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने मामी से संबंधों की बात कबूली साथ ही बताया की इसी से नाराज़ होकर मामा उसकी मामी के साथ मारपीट करते थे और घर से बाहर नहीं जाने देते थे। जिस वजह से उसने अपने साथी सचिन निषोद के साथ मिलकर मामा को निपटा दिया। रात करीब 11 बजे उसे मामी ने बताया की मामा खेत की रखवाली के लिए निकले हैं। घात लगाए बैठे भांजे ने हथोड़े से जान ले ली और दोनों फरार हो गए।