ओलावृष्टि से राहत भी, किसानों पर आफत भी, MP में मौसम का यू-टर्न!

 

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा यू-टर्न लिया कि जहां आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। टीकमगढ़, निवाड़ी और मुरैना समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। पिछले करीब 15 दिनों से प्रदेश के कई हिस्से तेज गर्मी और लू की चपेट में थे। तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका था, जिससे लोग बेहाल थे। ऐसे में गुरुवार को अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली।

 

लेकिन यह राहत किसानों के लिए आफत बनकर आई। मुरैना में तेज ओलावृष्टि ने हालात बिगाड़ दिए। आसमान से गिरे बड़े-बड़े ओलों ने सड़कों और खेतों को सफेद चादर में बदल दिया। कई जगह लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर भागते नजर आए। किसानों की खड़ी और कटी हुई फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं टीकमगढ़ में शाम करीब 4 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरे। करीब 15 से 20 मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरते रहे, जिससे खेतों में रखी फसलें भीग गईं। इतना ही नहीं, गेहूं खरीदी केंद्रों पर खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल अनाज भी पानी में भीग गया, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

 

निवाड़ी में भी तेज बारिश और आंधी का असर देखने को मिला। कई जगहों पर पेड़ और टावर गिरने की घटनाएं सामने आईं। टीकमगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस कंट्रोल रूम पर टावर गिर गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर विवेक श्रोतीय और एसपी मनोहर सिंह मंडलोई मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल मौसम सुहावना जरूर हो गया है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। अब नजर प्रशासन पर है कि नुकसान का आकलन कर उन्हें कितनी राहत मिलती है।


By - sagar tv news
30-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.