गेहूं बेचने को तरसे किसान ! खरीदी केंद्रों पर हाहाकार ! किसान परेशान, अव्यवस्था से बढ़ी मुश्किलें

 

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की हकीकत अब किसानों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। व्यवस्था सुधार के दावों के बीच जमीनी हालात बेहद चिंताजनक हैं। किसान अपनी मेहनत की फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हरदा जिले के अलग-अलग खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था का आलम साफ नजर आ रहा है।

 

 

 

पहले स्लॉट बुकिंग की समस्या से जूझ रहे किसान अब मजदूरों की कमी और धीमी तुलाई प्रक्रिया से परेशान हैं। कई किसानों का कहना है कि उन्हें अपनी बारी के लिए 4 से 5 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान ट्राली का किराया रोजाना 1000 से 2000 रुपए तक देना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत लगातार बढ़ती जा रही है।

 

 

 

स्थिति इतनी खराब है कि कुछ किसान मजबूरी में मंडियों में कम दाम पर ही गेहूं बेचने को मजबूर हो गए हैं। सुल्तानपुर वेयरहाउस जैसे बड़े केंद्रों पर भी मजदूरों की भारी कमी है, जिसके चलते किसान खुद के पैसे से मजदूर बुलाकर तुलाई करा रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि तुलाई के दौरान भी गड़बड़ी हो रही है। एक ट्रॉली पर 15 किलो तक गेहूं की कटौती किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा खरीदी केंद्रों पर छाया, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है, जिससे भीषण गर्मी में किसान और उनके परिवार बेहद परेशान हो रहे हैं।

 

 

 

 

समिति प्रबंधक और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन फिलहाल हालात में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सरकार किसानों को समर्थन मूल्य पर फसल बेचने की गारंटी देती है, तो जमीनी स्तर पर ये अव्यवस्था क्यों? फिलहाल किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाएगा, ताकि उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके।


By - sagar tv news
02-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.