मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा राम मंदिर निर्माण में धन का सहयोग करने किसी पर दवाब न डालें

 

सागर के खुरई पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ऑडिटोरियम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर के लिये धन राषि जमा करने के लिये सहयोग का आह्वान किया। राम मंदिर निर्माण के लिये निधि संग्रहण का महाअभियान 1 से 7 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर और पूरे क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों को राम मंदिर में धन का सहयोग करने के लिये प्रेरित करना है। दवाब किसी पर नहीं डालने की बात भी कही। केवल 10 से 1000 रुपयों की धन राशि की रशीद काटनी है। जो सक्षम है। अपनी स्वेच्छा से अधिक देना चाहें तो ले सकते हैं। यह भी कहा कि यह कार्य केवल पार्टी के लिये नहीं है सभी पार्टी सभी वर्गो के लोगों से संपर्क करना है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान राम का मंदिर तो भाजपा अपने दम पर बनवा सकती थी। साथ ही किसानों की खरीफ फसल की सूखा राहत राशि में खुरई का नाम न होने से किसानों की परेशानी पर मंत्री ने कहा कि मामला जानकारी में है। जल्द ही समाधान किया जायेगा।-


By - Manoj Badhwani (Khurai MP)
30-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.