जो महिला घर चला सकती है वो नगर पालिका भी चला सकती है || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

जो महिला घर चला सकती है। वो नगर पालिका भी चला सकती है। ये बात मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कही है। दरअसल वो शिवपुरी पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए इस बार शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने पर कही है। आगे कहा की बस जनता अध्यक्ष अच्छा और ऐसा चुने। जिसमें नेतृत्व क्षमता हो और वह सबको साथ लेकर चले। जो अच्छे पार्षद हैं। वे फिर जीतकर आएँगे। भगवान उन्हें आशीर्वाद देंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा की इस बार हम वो सब काम करेंगे। जो बीते 5 साल में नहीं कर पाए। हालांकि चुनाव के बाद कुछ ऐसी चीजें आ जाती हैं। जिनमें कभी काम नहीं होते हैं।
दरअसल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी पहुंची थी जहाँ उन्होंने सीसी रोड के भूमि पूजन के साथ थीम रोड और उस पर बनने वाले पुल का भी निरीक्षण किया।


By - Rakesh Bhoj
04-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.