सागर- अमावनी हत्याकांड में दो कॉलोनाइजरों को हिरासत में लेकर की पूछताछ, 8 आरोपी को भेजा जेल

 

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के अमावनी गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेती की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की गई, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो कॉलोनाइजरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला 3 जून का है। अमावनी निवासी वर्षा पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ससुर नंदराम पटेल की करीब चार एकड़ कृषि भूमि है। आरोप है कि पास में प्लाटिंग कर रहे कुछ लोगों ने जमीन की सीमा पर लगी तार फेंसिंग और लकड़ी की बल्लियां उखाड़ना शुरू कर दिया।

 

 

जब नंदराम पटेल ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडों, लकड़ी की बल्लियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में नंदराम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जे की नीयत से यह हमला किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

 

मोतीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यशवंत उर्फ विकास खटीक, ध्रुव अहिरवार, दिलीप अहिरवार, हुकुमचंद कोरी, विनोद पटेल, दयाराम कुशवाहा, अंकित कोरी और शाहरुख राईन समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्लाटिंग से जुड़े शिवराज शुक्ला और आनंद गुप्ता को भी हिरासत में लिया है। दोनों से वारदात और जमीन विवाद को लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर मृतक के बेटे आशीष पटेल ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे और विरोध करने पर उनके पिता की हत्या कर दी गई। अमावनी हत्याकांड ने एक बार फिर जमीन विवादों को लेकर बढ़ती हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
06-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.