बिना पैसे नहीं होता इलाज, परिजनों ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, जिला अस्पताल के डिलेवरी वार्ड पर गंभीर आरोप!

 

एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार डिलेवरी वार्ड में इलाज को लेकर मरीजों और उनके परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि बिना पैसे दिए समय पर इलाज नहीं किया जाता, जबकि शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है। मामला तब और गंभीर हो गया जब एक महिला के गर्भ में मृत शिशु होने के बावजूद परिवार को कई दिनों तक अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े। मध्यप्रदेश के सागर संभाग के छतरपुर जिला अस्पताल के डिलेवरी वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इलाज के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं और रकम नहीं देने पर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलता।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कई बार कलेक्टर, एसडीएम और सीएमएचओ तक शिकायत पहुंचाई गई, लेकिन हालात में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला। मरीजों का कहना है कि सामान्य प्रसव के मामलों में भी ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया जाता है। साथ ही इलाज के दौरान बाहर से महंगी दवाएं लिखी जाती हैं, जिन्हें बाद में वापस कर कमीशन लेने जैसी बातें भी सामने आती रही हैं। सबसे चिंताजनक मामला राजनगर क्षेत्र की एक महिला का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, महिला के गर्भ में करीब दो माह के शिशु की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद परिवार पिछले एक सप्ताह से इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रहा है। महिला तीन दिनों से डिलेवरी वार्ड में भर्ती है, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिलने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।

परिवार का आरोप है कि स्टाफ द्वारा पैसे की मांग की गई और राशि नहीं देने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। वहीं अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों ने भी इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली जैसे आरोप लगाए हैं। जब इस मामले में सिविल सर्जन से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत की जानकारी लेकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि मरीज के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे इन गंभीर आरोपों ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद सच्चाई क्या सामने आती है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।


By - sagar tv news
10-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.