मकान में लगी आग से जलकर ख़ाक हुआ घर तीन परिवारों के लोग सड़क पर आये || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

रायसेन जिले के सिलवानी देवरी (हथनापुर) के एक कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग की वजह से घर जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची दो दमकल ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सोने चांदी के जेवरात और नगदी जल गयी। बताया गया की आगजनी की इस घटना से तीन परिवारों की घर ग्रहस्थी का सामान जल कर राख मे तब्दील हो गया। और पीड़ित परिवार भी सड़क पर आ गया। जानकारी के मुताबिक देवरी (हथनापुर) में बीती रत करीब 4 बजे गणपत विश्वकर्मा के मकान में आग लग गई। जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर पानी डालकर काबू में करने की कोशिश की। लेकिन आग बेकाबू होती गई। बता दें की एक मकान में तीन परिवार रहते थे। देवरी (हथनापुर) गांव में आग लगने से जल कर राख हुए मकान में गणपत विश्वकर्मा अपने दो पुत्र शेवालाल और दयाराम के साथ अलग अलग हिस्से में परिवार के साथ निवास करते थे। अज्ञात कारणों से लगी आग से तीनों ही परिवारों का सब कुछ जल कर राख हो गया। आगजनी में 8 लाख से ज्यादा का नुकसान होना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे राजस्व के अधिकारियों द्वारा पंचनामा तैयार किया गया।


By - sagar tv news
06-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.