नवजात की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिला, रेफर तक नहीं किया गया और आखिरकार मासूम ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे जैसे हालात बन गए और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार एमपी सागर संभाग के छतरपुर जिले के बकस्वाहा के ग्राम सुनहरा निवासी हल्ली लोधी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन लंबे समय तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। हालात बिगड़ते देख परिजन किराए के वाहन से उन्हें बकस्वाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

 

 

 

 

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद करीब 20 घंटे तक उन्हें उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। उनका कहना है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ द्वारा केवल औपचारिकताएं निभाई गईं और मरीज की स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिजनों के मुताबिक जब नवजात की हालत बिगड़ने लगी, तब उन्होंने लगातार बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की मांग की, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि समय पर उपचार और रेफर की व्यवस्था होती तो शायद नवजात की जान बच सकती थी।

 

 

 

 

 

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को भी जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि प्रसव कक्षों में लंबे समय से पंखे और कूलर खराब पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन और संबंधित पक्ष का जवाब भी जांच के बाद सामने आ सकता है।


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.