5 दोस्तों की स्कार्पियो फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 की जान गई || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

जबलपुर जिले में नेशनल हाईवे-30 मझौली बायपास पर रविवार रात भीषण हादसा हो गया। देर रात दो बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 35 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक की स्थिति खतरे से बाहर है, तो दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 6 निवासी रूप सिंह ठाकुर की पोती के यहां संतान होने पर चौक का प्रोग्राम रखा गया था। इस कार्यक्रम के चलते परिजन और पड़ोसी जुटे थे। इस कार्यक्रम के बाद 5 दोस्त मनसकरा ढाबे पर चाय पीने गए थे। वहां से रात दो बजे के आसपास घर लौट रहे थे। मझौली बायपास NH-30 फ्लाईओवर के पास पहुंचे थे कि तभी वाहन अनियंत्रित हो गया। वाहन शेखर चला रहा था। वाहन फ्लाईओवर की 25 फीट की रेलिंग तोड़ते हुए 35 फीट नीचे गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। शेखर, अखिलेश सनी की मौके पर ही मौत हो गई।


By - sagar tv news
08-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.