कोटवार का इतना बुरा हाल होगा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आयी जिसमें एक वृद्ध की जिंदा जलकर मौत हो गई। पूरी घटना राहतगढ़ थाना इलाके के मोहासा गांव से सामने आयी। है जहाँ पर मृतक वृद्ध गुलाब चढ़ार हर दिन की तरह रात में अपने खेत की रखवाली करने गया हुए थे। फसल की रखवाली के लिए खेत पर ढबुआ भी बना हुआ था जिसके अंदर अलाव बना हुआ था। रात में मृतक उसके अंदर बने अलाव पर आग सेक रहा था। ऐसी सम्भावना जतायी जा रही है की शायद उसी दौरान नींद का झोंका आने पर बुजुर्ग आग की चपेट में आ गया। घटना की खबर आस-पड़ोस के लोगों ने मृतक के बेटे को दी। बेटा गोबर्धन लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा। लेकिन तब तक वृद्ध पूरी तरह जल चुका था। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीमें पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिये राहतगढ़ अस्पताल भिजवाया। बताया गया की मृतक गांव का कोटवार था। जिसकी उम्र लगभग 75 साल थी। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

 


By - Dharmedra Rajpoot
09-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.