हंगामा कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांज दी लाठियां कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के बैतूल में कंगना राणावत का विरोध कर रहे कांग्रेसियो पर शनिवार की शाम पुलिस ने फिर लाठियां भांज दी। पुलिस की तमाम समझाईशों के बाद जब कांग्रेसी नही माने तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस का आरोप है। कि यहां कांग्रेसियो ने कई बार पुलिस कर्मियों पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस बीच शाहपुर एसडीएम अनिल सोनी के हाथ पर भी एक पत्थर लगा है। पुलिस ने चार ट्रैक्टर जब्त कर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता मनोज आर्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दरअसल कांग्रेस बैतूल के चिचोली से अपनी ट्रैक्टर रैली लेकर सारणी तक पहुंच गए। लेकिन इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच रस्साकशी होती रही । आखिरकार पुलिस ने 80 से ज्यादा कांग्रेसियों को गिरफ्तार होने का एलान किया। लेकिन कांग्रेसी सारणी के गुणवंत बाबा दरबार से आगे ट्रैक्टर लेकर जाने की जिद पर अड़े हुए थे। पुलिस ने मौके पर भारी नाकाबंदी की हुई थी कांग्रेसी अपनी मांग पर अड़े थे कि कंगना रनौत माफी मांगे।
पुलिस के समझाने के बाद भी कांग्रेसी किसी भी बात से मानने को तैयार नहीं थे। इसी दौरान कांग्रेसी मनोज आर्य ने ट्रेक्टर आगे ले जाने की कोशिश की तो पुलिस ने जमकर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। यही नही वाटर केनन का भी प्रयोग किया गया। जिसके बाद कांग्रेसी भाग निकले। एएसपी श्रद्धा जोशी ने बताया कि इस प्रदर्शन में कई सिपाही घायल हुए है।


By - Mahesh Chandel (Betul M.P)
14-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.