किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं,पेयजल संकट भी गहराया || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

दमोह व पन्ना जिले की सीमा में बहने बाली व्यारमा नदी का जलस्तर गिरने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान जहां नदी के पानी से खेतों की सिंचाई करते थे। वहीं जलस्तर नीचे गिर जाने से किसानों के सामने सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है। वही लोगो को पीने के पानी की दिक्कत का सामना भी करना पड़ रहा है। गिरता हुआ जलस्तर क्षेत्र में आने वाले दिनों में बड़ी समस्या बनती जा रही है। किसानों ने पानी सहेजने के लिए स्टॉप डेम बनाए जानेे की मांग की है। ग्रामीणों ने नदी की हालत के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों के सामने धरना-प्रदर्शन कर कई बार ज्ञापन दिया लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई करना तो दूर इस समस्या के बारे में लोगों से बातचीत तक शुरू नहीं की है।ग्रामीणो ने बताया कि अगर व्यारमा नदी के पानी को सहेज पाते तो आसपास क्षेत्र के गांव में जलस्तर नहीं गिरता। समय से फसल की सिंचाई के लिए पानी भी मिल जाता, लेकिन नदी सूख जाने से पानी की समस्या बनी रहती है। नदी के किनारे बसे गांव गैसाबाद आमघाट अदनवारा खैरा दादपुर समेत कई गांवों के किसानों की फसल सिंचाई न हो पाने के कारण फसलें प्रभावित हो रही है। किसान चिंतित हैं कि फसलों की सिंचाई कैसे होगी। नदी-तालाब सूख जाने के कारण किसानों के पशु भी पानी की तलाश में इधर से उधर भटकते रहते हैं, जिससे किसानों को भी परेशानी होती है। अब देखना होगा किसानों की समस्या का हल सरकार कब तक करती हैं।


By - Akhib Khan (Hatta,Damoh,MP)
27-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.