मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता तो SAF के जवान ने अंधाधुंध गोली चलाकर भाई की ली जान माँ जख्मी || STVN INDIA ||

 

 

भोपाल के शाहपुरा थाना इलाके में स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) के कांस्टेबल ने आधी रात को एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतक की बहन से जवान का रिश्ता तय हो चुका था। लेकिन लड़की ने शादी से मना कर दिया था। उसका कहना है कि आरोपी सिरफिरा है। रिश्ता तोड़ने की वजह से ही वह नाराज था। एडिशनल एसपी राजेश भदौरिया ने बताया आरोपी का नाम अजीत चौहान है। लड़की प्राइवेट जॉब करती है और उसे काम के सिलसिले में स्टाफ के साथ बाहर जाना पड़ता था। आरोपी को यह पसंद नहीं था। वह ऑफिस स्टॉफ से फोन पर बात करने से भी मना करता था। बीती रात भी विवाद यहीं से शुरू हुआ था। लड़की उससे शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन अभी तक रिश्ता नहीं तोड़ा था।


By - SAGAR TV NEWS
31-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.