मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2 हिस्सों में बांटा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

भारत देश के सबसे अमीर शख्स उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को दो हिस्सों में बाँट दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बीते दिन कहा कि उसे अपने तेल-रसायन (Oil to Chemical) कारोबार को अलग इकाई बनाने के लिए शेयरधारकों और कर्जदाताओं से मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के निर्देशों के मुताबिक कंपनी ने ओ 2 सी कारोबार को अलग अनुषंगी इकाई-रिलायंस ओ 2 सी लिमिटेड में तब्दील करने के प्रस्ताव पर विचार के लिए शेयरधारकों और सभी कर्जदाताओं की बैठक बुलाई।शेयर बाजार को दी सूचना में Reliance Industries ने कहा कि बैठक में शामिल 99.99 फीसदी शेयरधारकों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किए। आरआईएल ने फरवरी में तेल रिफाइनिंग, ईंधन विपणन और पेट्रोरसायन (ओ2सी) कारोबार को मूल इकाई से 25 अरब डॉलर के कर्ज के साथ स्वतंत्र इकाई बनाने की घोषणा की। कंपनी सऊदी अरामको जैसे वैश्विक निवेशकों को हिस्सेदारी बेचकर इस कारोबार के मूल्य को सामने लाना चाहती है। ओ2सी लिमिटेड को अलग करने से कंपनी तेल से रसायन क्षेत्र में पूरी मूल्य श्रृंखला पर ध्यान दे सकेगी साथ ही निवेशकों को आकर्षित करने में होगी आसानी भी होगी। बता दें की गुजरात के जामनगर में दो रिफाइनरी, कई राज्यों में पेट्रो रसायन केंद्रों और खुदरा ईंधन कारोबार में 51 फीसदी हिस्सेदारी ओ2सी इकाई में स्थानांतरित की जाएगी। यह पूरा हो जाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेल और गैस खोज के अलावा उत्पादन कारोबार, वित्तीय सेवा, समूह का ट्रेजरी के अलावा कपड़ा कारोबार शामिल होगा।


By - SAGAR TV NEWS
04-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.