दमोह विधानसभा उपचुनाव के कार्यक्रमों में शामिल होने मध्य प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सागर से गुजरे। इस दौरान शहर के मोतीनगर चौराहे के पास युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष यश अग्रवाल ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। उनके साथ में दर्जनों कार्यकर्ता थे। जिन्होंने जोश भरे नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीँ मंच पर पहुँचते ही युवा मोर्चा के लोगों ने वाल्मीकि समाज की लड़की को ग्यारह हजार रुपये की राशि सौंपी। जो वैभव पवार ने अपने हाथों से उन्हें दी। बता दें की जल्द ही इस लड़की की शादी है। जिसको देखते हुए ये राशि उसे मदद के तौर पर दी गयी है। इसके अलावा कुछ बच्चियों को कॉपी किताब पेन और अन्य स्टेशनरी का सामान दिया गया। जानकारी देते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया की दमोह जाते समय युवा मोर्चा के द्वारा स्वागत किया गया। वहीँ दमोह उपचुनाव को लेकर कहा की भाजपा बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी। साथ ही आगे बोले की लड़की की मदद के लिए जो सोचा वो काफी प्रशंसनीय है।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.