पत्नी से जबरदस्ती विरोध करने पर पति को मारा चाक़ू पत्नी को नीचे फेंका

 

घर की छत पर आराम कर रहे पति पत्नी के साथ अचानक इतना भयंकर होगा शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। पत्नी के साथ दुष्कर्म के इरादे से पहुंचे कुछ लोगों ने पति पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाली ये घटना रीवा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक पति पत्नी अपने घर की छत पर आराम कर रहे थे। तभी वहां पहुंचकर आरोपियों ने पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर उसके पति पर चाकू से हमला कर दिया। तो महिला को छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में पत्नी का इलाज संजय गांधी अस्पताल में जारी है। वहीं इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने नाबालिग सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ कर उन्हें जेल भेज दिया है। बताया गया की मृतक लेवर का काम करता था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
थाना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया की पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से भाग गए थे। जिन्हे बाद में पकड़ा गया है


By - Arpit Panday Rewa (M.P)
19-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.