आस्था के वशीभूत संक्रमण को अनदेखा करते हुए नजर आए लोग

नवरात्रि के पर्व में नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को तो अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। चैत्र नवरात्रि की नवमी पर खुरई शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा के लिए कोरोना कर्फ्यू के बावजूद दिनभर से देवी मंदिरों के सामने श्रद्धालु देखे जा रहे हैं। मंदिर बंद होने की वजह से लोग मंदिर के बाहर से ही पूजा अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान शहर के प्राचीन किला देवी मंदिर, महामंगला महाकाली मंदिर, मरई माता मंदिर, सराय में स्थित देवी मंदिर, चंद्रघंटा देवी मंदिर, बीजासेन देवी मंदिर और अन्य मंदिरों पर लोग भोग व होम लगाकर पूजा करने पहुंच रहे हैं। बाहर से ही नवमी का पूजन कर लोगों ने अपने घरों में कुल देवी व देवता का पूजन भी किया।

हालांकि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण करने के लिए कलेक्टर द्वारा कोरोना कर्फ्यू घोषित कर लोगों को घरों से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके लोग अपनी आस्था के वशीभूत संक्रमण को अनदेखा करते हुए नजर आए।


By - SAGAR TV NEWS
21-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.