पुलिसकर्मी के भाई ने भाभी के साथ ये क्या कर दिया की पुलिस विभाग में मच गया हड़कंप

 

 

एमपी के इंदौर से कोरोना काल में सनसनीखेज मामला सामने आया। यहाँ पुलिसकर्मी के भाई ने अपनी भाभी की हत्या कर दी जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिसकी हत्या हुई वो पुलिसकर्मी की दूसरी बीवी थी। मामले में पुलिस बारीकी से जाँच में जुट गयी है। 

ये पूरी घटना इंदौर की कमला नेहरू कॉलोनी के रामदुलारी अपार्टमेंट की है। जहां रहने वाली गर्भवती पूजा उर्फ जाह्नवी की हत्या के मामले में मल्हारगंज पुलिस ने खुलासा किया। बताया गया कि महिला के देवर ने ही गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक 34 वीं बटालियन के कंपनी कमांडर जितेंद्र एसके ने पूजा से दूसरी शादी की थी। यह बात जब धार में रहने वाली उनकी पहली पत्नी अन्नू को पता चली, तो घर में जमकर विवाद हुआ। इसकी जानकारी कमांडर के भाई को लगी तो वह दो साथियों के साथ कार से इंदौर आया। यहां बीते दिनों उसने पूजा से विवाद किया और गला घोंटकर हत्या कर दी। मल्हारगंज टीआई प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूजा की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है। उसे आठ महीने का गर्भ भी था। पुलिस कमांडर पति और उसकी पहली पत्नी को भी आरोपी बनाएगी। वहीँ पूजा की बहन दुर्गा ने जीजा जितेंद्र और धार में रहने वाली उसकी पहली पत्नी अन्नू पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है। की पूजा फोन पर बताया था की जितेंद्र अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे। चरित्र शंका को लेकर मारपीट करते हैं। उसका ये भी आरोप है। की जीजा जितेंद्र ने पहली शादी के बारे में बहन को नहीं बताया था। उन्होंने झूठ बोलकर शादी की थी।---------

वहीँ जितेंद्र ने सफाई दी की पूजा ने उससे दूसरी शादी की थी। उसने पहली पत्नी को बताया था। जितेंद्र वर्तमान में इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।


By - sagar tv news
27-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.