गुस्साए कार्यकर्ताओ ने भाजपा कार्यालय के अंदर ही कर दिया कमलनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

 
 
भाजपा के युवा मोर्चा ने भाजपा कार्यालय के अंदर लोहे की जंजीरे शरीर पर डालकर किया कमलनाथ सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन।
 

pradershn

 

होशंगाबाद -एमपी की कमलनाथ सरकार की योजनाओ के खिलाफ प्रदर्शन करने की अनुमति निरस्त होने पर भाजपा के युवा मोर्चा ने पार्टी के संभागीय कार्यालय में अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ ने लोहे की जंजीरे अपने शरीर पर डालकर और हाथो में बेड़िया डालकर कमलनाथ सरकार का विरोध किया। नारेबाजी करने के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने हाथो में जंजीरे डालकर प्रेसवार्ता की और प्रशासन के अधिकारियो पर कांग्रेस के इशारो पर चलने का आरोप लगाया ।

दरअसल युवा मोर्चा ने कमलनाथ सरकार की युवाओ को चार हज़ार रूपये देने और चरवाह बनने के साथ साथ बेंड बजाने का परीक्षण देने वाली योजनाओ के विरोध में कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध करने की अनुमति 8 अप्रैल को अनुविभागीय दंडाधिकारी से ली थी । उन्हें अनुमति दी गई 09 अप्रैल को जब कार्यकर्ता प्रदर्शन करने इकठ्ठा होने लगे इसी बीच एसडीएम ने अनुमति को निरस्त कर दिया और निरस्ती आदेश युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रांशु राणे के घर की दीवार पर चस्पा करा दिया। इसके बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा के संभागीय कार्यालय में इकठ्ठा हो गए और कार्यालय के अंदर ही कमलनाथ का विरोध करने लगे। 

 


By - sagar tv news
09-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.