कोविड सेंटर में अव्यवस्थाओं के चलते नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

 

दमोह जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण और एक के बाद एक हो रही मौतों को देखते हुए पथरिया में इसे गंभीरता से लिया गया। जिसको लेकर  पथरिया एसडीएम कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। इसके बाद केयर सेंटर निरीक्षण भी किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि पॉजिटिव मरीज और उनके परिजन बाहर निकले तो एफआईआर की जाएगी। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए की गई मीटिंग में तहसीलदार,मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, मुख्य जनपद कार्यपालन अधिकारी, सहित कई और अधिकारियों की मौजूदगी रही जहां कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दिशा निर्देश दिए गए।

पथरिया नगर परिषद के शादी हाल में बनाये गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया गया और मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा दिलाने के निर्देश दिए गए। दमोह कलेक्टर तरुण राठी ने पथरिया मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ई मिंज को गंभीरता से निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में कोविड केयर सेंटर के ऑक्सीजन सिलेंडर किसी भी परिस्थिति में किसी मरीज को पर्सनल रूप कही दूसरी जगह ले जाने के लिए नहीं दिए जाएं और यह एक नई परंपरा आप लागू ना करें। जिसका विरोध केयर सेंटर में मरीज के परिजनों ने भी जताया तो वही दूसरी ओर  जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में मरीज के साथ एक परिजन रह सकता है उसके अलावा मुख्य गेट में ताला डालने की बात कही। ताकि मरीज के परिजन अभद्रता न करें।

वहीं कलेक्टर राठी ने कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी प्रेम सिंह चौहान को पदीय दायित्व निर्वहन में लापरवाही मानते हुये कारण बताओ नोटिस जारी किया। क्योंकि मरीजों ने अव्यवस्थाओं की शिकायत की थी।

यह कार्यवाही कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर में निरीक्षण के बाद की है।


By - Aftab Khan Damoh (M.P)
06-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.