2 साल के आर्यवान ने उड़ाए होश, बना दिया विश्व रिकॉर्ड, जानकार चौंक जायँगे आप || STVN INDIA ||

 

नाम - आर्यवान जोशी, उम्र - 2 साल, 10 महीने, पता रतलाम, यदि आप इस बच्चे को मामूली समझ रहे हैं तो हो सकता है कि आप गलत हों। ऐसा इसलिए क्योंकि... इस उम्र के बच्चे आम तौर पर पापा या मम्मी ही बोल पाते है, लेकिन आर्यवान ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं। सिर्फ 2 साल की उम्र में ही आर्यवान 1-200 तक गिनती बोल लेता है, वहीं शास्त्रीय संगीत के 7 स्वर भी इन्हें याद हैं। अंग्रेजी अल्फाबेट लिखते हुए यदि कोई इन्हें देख ले तो... आश्चर्यचकित हो जाता है। दुनिया के टॉप स्कूलों में एडमिशन के ऑफर भी आ चुके हैं।

आर्यवान ने अभी कलाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में “एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी ग्रास्पिंग पावर जीनीयस किड’ व नोबल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में “यंगेस्ट मल्टी टैलेंटेड बॉय’ का खिताब हासिल किया है।

आर्यवान की मां गांधीनगर निवासी दिव्या पाटीदार जोशी मिसेज इंडिया-2018 रह चुकी है। वहीं, इनके पिता प्रयास जोशी नेवी ऑफिसर है। आमतौर पर बच्चों को मोबाइल से दूर रखा जाता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं है। मां दिव्या जोशी ने बताया आर्यवान 6 महीने का था, तभी से वह एजुकेशनल कार्टून देखता था। आर्यवान की उम्र करीब सवा साल थी, तब, हम घूमने गए तो एक होर्डिंग को देख उसने अक्षरों को पढ़ना शुरू कर दिया।


By - Sagar Tv News
10-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.